
न्यूज़ सुने
|
Coronavirus : एक महिला कैदी समेत जिले में मिले नए 11संक्रमित मरीज , उपायुक्त ने की पुष्टि…
- सभी मरीजों को कोविड –19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती करा दिया गया है।
- नए मरीजों में से पाकुड़ प्रखंड के पांच, पाकुड़िया प्रखंड के दो एवं हिरणपुर प्रखंड के चार शामिल हैं।
NEWSTODAYJ : पाकुड़। डीसी कुलदीप चौधरी ने जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को कोविड –19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती करा दिया गया है। मिले नए मरीजों में से पाकुड़ प्रखंड के पांच, पाकुड़िया प्रखंड के दो एवं हिरणपुर प्रखंड के चार शामिल हैं। जिनमें चार महिलाएं एवं सात पुरुष हैं। चार महिलाओं में दो हिरणपुर प्रखंड एवं दो पाकुड़ प्रखंड से संबंधित है।इनकी उम्र 35 से 45 के बीच है।
एक महिला मंडल कारा पाकुड़ की कैदी है।सात पुरुषों में दो पाकुड़िया प्रखंड, दो हिरणपुर प्रखंड एवं तीन पाकुड़ प्रखंड के बरहाबाद क्वारंटाइन सेंटर के हैं।इन सभी को अंतर राज्यीय चेक पोस्ट से क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी की उम्र 35 से 40 वर्ष है। मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 94 हो गई है।
साथ ही बताया कि जिले में कुल 11,842 सैंपल्स संग्रह किए गए हैं।जिनमें से कुल 7,800 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।जबकि 94 पाॅजिटिव पाए गए हैं।वहीं अभी तक कुल 3,379 की जांच रिपोर्ट लंबित है।