
Coronavirus India : पूरे देश मे कोरोना के 11713 नए केस, 95 मरीजों की मौत…
NEWSTODAYJ नई दिल्ली : भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं। दुनिया में अब तक 10 करोड़ 53 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस 22 लाख 98 हजार से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है।दुनिया में चार करोड़ 45 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और पांच करोड़ 85 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
भारत में अब COVID-19 के मामले घट रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या करीब एक करोड़ आठ लाख से अधिक हो चुकी है।भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,14,304 हो गई है।शनिवार को समाप्त 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 11713 नए मामले सामने आए हैं.
यह भी पढ़े…Dhanbad News : चप्पल , जूता से पिटाई कर सांसद P.N.Singh का पुतला फूंका , क्या है मामला…
इस एक दिन में 14,488 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 95 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक 1.5 करोड़ से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1.54 लाख से अधिक लोगों की जान गई है।कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 1 लाख 48 हजार से अधिक है।