Coronavirus : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 92.97%, 24 घंटों में 547 की मौत…
1 min read
Coronavirus : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 92.97%, 24 घंटों में 547 की मौत…
NEWSTODAYJ नई दिल्ली : देश में कोविड से संक्रमित मामलों की संख्या 484547 पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है कि जब संक्रमित मामलों की संख्या 5 लाख के स्तर से नीचे बनी हुई है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का मात्र 5.55 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में, 44,879 नए मामलों की तुलना में 49,079 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने की दर 92.97 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों और ठीक होने वाले लोगों की संख्या के बीच का अंतर बढ़कर 76,31,033 हो गया है।
10 राज्यों में 77.83 प्रतिशत मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक संख्या में संक्रमितों के मामलों में सुधार आया। राज्य में 7,809 नए सुधार के मामलों के साथ कुल सुधार की संख्या 16,05,064 तक पहुंच गई है।पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दैनिक स्तर पर नए मामलों की संख्या 7,053 रही। केरल में 5,537 नए मामले दर्ज किए गए जबकि महाराष्ट्र में बीते दिन 4,496 नए मामले दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटों में हुई 547 मौतों में से 10 राज्यों में लगभग 80 प्रतिशत (79.34 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए।महाराष्ट्र में 22.3 प्रतिशत नई मौतों के साथ 122 मौते हुईं। इसके बाद दिल्ली में मृत्यु के 104 और पश्चिम बंगाल में 54 नए मामले दर्ज किए गए।