Coronavirus : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव , CM ने ट्वीट कर दी जनकारी…
1 min read
Coronavirus : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव , CM ने ट्वीट कर दी जनकारी…
- पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन पत्नी समेत आइसोलेट हो गए हैं।
NEWSTODAYJ रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रियों के बाद परिवार में कोरोना का संक्रमण पहुंचा है। ऐसे में सीएम सोरेन तीसरी बार अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। दरअसल राज्य पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शिबू सोरेन सीएम हेमंत सोरेन के पिता हैं। माता पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे पत्नी समेत क्वारंटीन है और तीसरी बार कोरोना जांच कराने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : एसडीएम व सिटी एसपी ने किया बॉर्डर का औचक निरीक्षण…
पूर्व सीएम शिबू सोरेन और पत्नी कोरोना पॉजिटिव झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन पत्नी समेत आइसोलेट हो गए हैं। वहीं उनकी रिपोर्ट आने के बाद बेटे और मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोमवार यानी 24 अगस्त को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा।सोरेन सरकार के ये मंत्री हुए कोरोना संक्रमित:
यह भी पढ़े…Railway system review : रेलवे अधिकारियों ने एआरटी, एआरएमवी व सीबीएल का किया निरीक्षण…
वहीं इसके पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को एहतियात बरतने, जांच कराने और होम क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद भी होम क्वारंटाइन में थे। मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे।
कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और माँ की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
देश और झारखण्डवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और माँ हम सभी के बीच होंगे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 22, 2020