
Coronavirus : झारखंड राज्य में कोरोना वायरस के 175 नये मामले सामने आये, छह की मौत…
NEWSTODAYJ : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,332 हो गयी वहीं संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई।
जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 945 हो गयी।स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। झारखंड में अबतक 1,03,957 लोग ठीक हो गए हैं वहीं 2430 लोगोंका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 945 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े…DHANBAD NEWS,महापर्व छठ में दिखे सरकार के गाइडलाइन का पालन करते लोग…