Coronavirus : कोरोना अब झारखंड राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को चपेट में लेना शुरू कर दिए जाने ताजा अपडेट…
1 min read
Coronavirus : कोरोना अब झारखंड राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को चपेट में लेना शुरू कर दिए जाने ताजा अपडेट…
- दुमका व जामताड़ा को छोड़कर सभी जिलों में सौ से ऊपर सक्रिय केस।
- जमशेदपुर में दो, रांची में एक की मौत , राज्य में अबतक 4816 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
NEWSTODAYJ : झारखंड में विभिन्न जिलों से कोरोना के 340 मामले सामने आ चुके हैं। लगभग सभी जिलों में कमोबेश नए संक्रमित की पहचान हुई है। राज्य में नए मरीजों की पहचान तथा कई मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9,034 हो गई है। राज्य में अबतक 4816 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। रांची स्थित रिम्स अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 707 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 23 पॉजिटिव और 684 निगेटिव पाए गए। 23 पॉजिटिव केस में से रिम्स से 5, रांची से 3, एमएच नामकुम से एक और गढ़वा से 14 मरीज मिले हैं।
जमशेदपुर के टीएमएच में इलाजरत जमशेदपुर की एक महिला व सरायकेला-खरसावां के पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रिम्स कोविड अस्पताल में इलाजरत मांडर के एक मरीज की भी मृत्यु हो गई। कोरोना मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर अब 161 हो गई है। हालांकि इनमें कई अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
यह भी पढ़े…Ram Mandir Bhoomi Pujan : अयोध्या में मौसम हुआ सुहावना, सभी को पीएम मोदी का इंतजार…
कोडरमा में 61, गोड़डा में 44, खूंटी में 28, पाकुड़ तथा प: सिंहभूम में 25-25, जमशेदपुर में 21, रांची, देवघर तथा लातेहार में 19-19, गढ़वा में 14, सरायकेला में 12, हजारीबाग में दस, बोकारो में छह, लोहरदगा में चार, गिरिडीह में तीन, दुमका में दो, चतरा तथा गुमला में एक-एक नए मरीज मिले हैं।
अब महज दो ही जिले दुमका व जामताड़ा ही बचे हैं, जहां सौ से कम सक्रिय केस हैं। रांची और जमशेदपुर में तो यह संख्या 1500 से ऊपर हो गई है। वहीं, धनबाद में सक्रिय केस की संख्या 500 तथा चतरा, देवघर, गढ़वा, गुमला, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, पलामू तथा प. सिंहभूम में यह संख्या 200 से अधिक हो गई है।
आज रिकार्ड 348 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। पहली बार एक दिन में इतने मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। मंगलवार को रिकार्ड 348 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। पहली बार एक दिन में इतने मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक गिरिडीह के 112, रांची के 67, लोहरदगा के 46, पलामू तथा रामगढ़ के 44-44, हजारीबाग के 24, कोडरमा के छह तथा दुमका के पांच मरीज शामिल हैं।
झारखंड में कोरोना अब जेलों में कैदियों को संक्रमित करने लगा है। वहीं, अब आइएएस पदाधिकारी भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का तथा राजा पीटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा अन्य 16 कैदी व जेलकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इससे जेल प्रशासन की चिंतता बढ़ गई है।
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अजय कुमार सिंह काेरोना से संक्रमित होनेवाले राज्य के पहले आइएएस पदाधिकारी हैं। राहत की बात यह है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी समेत परिवार के सदस्यों ने दोबारा जांच कराई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम आवास के 17 कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जांच कराई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा विधायक मथुरा महतो के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ जांच कराई थी। उसमें भी दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इधर, होटवार जेल के कुछ कैदियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद एनोस एक्का तथा राजा पीटर की जांच कराई गई थी,
जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक सीपी सिंह, मथुरा महतो, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि मथुरा महतो को छोड़कर सभी स्वस्थ हो चुके हैं।