
न्यूज़ सुने
|
Corona Return back : अमेरिका में रोज़ाना 1.5 लाख केस मिल रहे , यूरोप के देशों में भी तेजी से बढ़ रहे मामले…
NEWSTODAYJ (एजेंसी) नई दिल्ली : कोरोना का कहर दुनिया भर में जारी है।अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में कोरोना की अब दूसरी लहर नजर आने लगी है।अमेरिका में हर रोज करीब 1.5 लाख मामले सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 9 दिन से हर रोज 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। यूरोप में भी कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। यहां इटली, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों में 20000-40000 केस सामने आ रहे हैं। यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए कई देशों में फिर से प्रतिबंध लगने लगे हैं।
फ्रांस और ब्रिटेन के कई हिस्सों में लॉकडाउन भी लगाया गया है।अफ्रीका में क्या है हाल ?अफ्रीका में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ब्राजील में 30 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : शिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने पर कार्य हो रहा है – मुख्यमंत्री…
भारत में 44,878 नए केस सामने आए।भारत में पिछले 24 घंटे में 44,878 नए केस सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 87.28 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में भारत में 547 लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब तक देश में 1,28,668 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में अब तक 81,15,580 लोग ठीक हो चुके हैं।