
Corona aware : झारखंड CM के पैतृक अवस के आस पास में संथाली भाषा मे करोना जागरूक करते पुलिस…
- एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के सुदूरवर्ती सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थानीय भाषा में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है।
- संथाली भाषा में ग्रामीणों से बात की। उन्हें कोरोना के बचने के उपायों के बारे में बताया। घर में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखने की अपील की।
NEWSTODAYJ : रामगढ़। जिले की पुलिस टीम ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से की गई। सीएम के गांव में पहुंची पुलिस की टीम ने संथाली भाषा में ही लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताएं। साथ ही उन्हें सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने को कहा।
जिले में कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लेकिन अब इस अभियान में जिले की पुलिस टीम भी शामिल हो गई है। एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के सुदूरवर्ती सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थानीय भाषा में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। बुधवार को डीएसपी हेड क्वार्टर प्रकाश सोए, गोला इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और बरलांगा थाना प्रभारी संजय नायक ऊपरबरगा पंचायत पहुंचे।
यह भी पढ़े…Chinese App Ban : LUDO और PUBG हो गई बैन, देखिए 118 बंद हुए ऐप्स की लिस्ट देखें…
इस पंचायत क्षेत्र में उन्होंने संथाली भाषा में ग्रामीणों से बात की। उन्हें कोरोना के बचने के उपायों के बारे में बताया। घर में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखने की अपील की। घर में भी रहने के बावजूद समय अंतराल पर साबुन से हाथ धोने की बात बताई।
लोगों से शारीरिक दूरी बरकरार रखने के साथ-साथ मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।पंचायत क्षेत्र के नेमरा, सुथरपुर, उपरबरगा एवं घाटवार टोला के ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी ग्रामीणों के बीच कोरोना वायरस से बचाव के गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी गई । ग्रामीणों के बीच मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया गया।