Christmas Celebration:क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जन्म को लेकर काफी उत्साह,चर्चों पर श्रद्धालुओं का जुटान शुरू
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद : कोयलांचल में क्रिसमस के मौके पर प्रभु यीशु के जन्म को लेकर काफी उत्साह है। शहर के सभी चर्च में देर रात से ही श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया। शहर के रेलवे स्टेशन के समीप संत एंथोनी चर्च और संत मेंरी चर्च में भी कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें क्रिश्चिचन समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों की भी भीड़ जुटी हुई है।
प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्षय में प्रार्थना सभा, गिफ्ट वितरण, कैंडल लाइटिंग जैसे आयोजन हो रहे हैं। वही लोग एक दूसरे को बधाइयां देते दिखे।
यह भी पढ़े….Christmas Celebration:प्रभु यीशु को किया गया याद ,बच्चों के बीच केक, टॉफी-बिस्कुट आदि का वितरण
हालांकि सरकार के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना के एक और वैरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाइडलाइंस और एहतियातों का पालन किया जा रहा है।
क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों मे एक दूसरे को उपहार देना, चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं।
इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ, बंडा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल होते हैं।