Chhath Puja 2020 : खेसारी लाल यादव के इन नए छठ गीतों ने मचा दी धूम, Video हुए वायरल…
1 min read
Chhath Puja 2020 : खेसारी लाल यादव के इन नए छठ गीतों ने मचा दी धूम, Video हुए वायरल…
NEWSTODAYJ : बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा त्योहार छठ पूजा 20 नवंबर को है। इसके उत्सव की शुरुआत आज यानी 18 नवंबर से शुरू हो गई है। इसमें छठ मैया का पूजन और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पूरे बिहार का ये एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसे हर वर्ग एक साथ मनाता है। ये उत्सव चार दिन चलता है। पहले दिन यानी 18 नवंबर को नहाय-खाय है, 19 को खरना, 20 को छठ पूजा और 21 को सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
नहाय-खाय के दिन पूजा-पाठ के बाद शुद्ध सात्विक भोजन किया जाता है। इसी से छठ पर्व की शुरुआत मानी जाती है। छठ माता के लिए निर्जला व्रत किया जाता है यानी व्रत करने वाले लोग करीब 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीते हैं। आमतौर पर ये व्रत महिलाएं ही करती हैं। इसकी शुरुआत पंचमी तिथि पर खरना करने के बाद होती है। खरना यानी तन और मन का शुद्धिकरण। इसमें व्रत करने वाला शाम को गुड़ या कद्दू की खीर ग्रहण करता है। इसके बाद छठ पूजन पूरा करने के बाद ही भोजन किया जाता है। छठ तिथि की सुबह छठ माता का भोग बनाया जाता है और शाम डूबते सूर्य को जल चढ़ाया जाता है। इसके बाद सप्तमी की सुबह फिर से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस तरह 36 घंटे का व्रत पूरा होता है।कोरोना काल में यह पूजा इस बार कोविड-19 (Covid-19) के लिए जारी दिशानिर्देशों के बीच हो रहा है।
यह भी पढ़े…झारखंड सरकार ने छठ गाइडलाइन बदली, अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घाटों पर पूजा की इजाजत…
हालांकि, कोरोना ने कई राज्यों में लोगों के छठ घाट जाने पर पाबंदी जरूर लगा दी है लेकिन, उत्तर भारत के गली मोहल्लों में बज रहे छठ के भोजपुरी गानों ने पूजा का बेहतरीन माहौल बना दिया है। अब छठ के भोजपुरी गीत की बात हो और खेसारी लाल यादव का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है।भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर खेसारी के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। उनके लगातार कई गाने रिलीज हुए हैं जो छठ महापर्व पर आधारित हैं। हम बता रहे हैं उनके नए छठ गीतों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।खेसारी लाल यादव और प्रतिभा चौबे की आवाज में रिलीज यह छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) काफी पसंद किया जा रहा है। इसे 5 दिनों में Youtube पर 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस छठ गीत को यादव राज ने लिखा है और रौशन सिंह ने इसका संगीत दिया है।