Bollywood: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया पौधारोपण, तौकते तूफान से कई पौधों को नुकसान पहुंचा था…
1 min read
Bollywood: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया पौधारोपण, तौकते तूफान से कई पौधों को नुकसान पहुंचा था…
NEWSTODAYJ_बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पोस्ट के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। और अक्सर सामाजिक मुद्दो पर अपनी बातों को रखने के लिए जानी जाती है। एक बार फिर से सोनाक्षी अपने सोशल मिडिया पोस्ट को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पौधे लगाते हुई नज़र आ रही हैं।उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्री प्लानटेशन को बढ़ावा दिया। जिसके लिए उन्होनें जुहू में अपने बंगले ‘रामायण’ के करीब स्थित मुख्य सड़क पर गिरे दो पेड़ों की जगह पर पौधारोपण किया। यह इलाका मुम्बई का वेस्ट इलाका है जहां पर ताउते तूफान से सैंकड़ों पेड गिर गए थे।ऐसे में बीएमसी के वेस्ट वॉर्ड से उखड़े पेड़ों की जगह पर नये पेड़ों को लगाये जाने का अभियान शुरू किया है जिसके तहत उन्होंने आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज को इस अभियान में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें…Bollywood:सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट मुंबई में खाली,रहने को कोई तैयार नहीं
इसी को देखते हुए सोनाक्षी भी इस अभियान का हिस्सा बनी। इस दौरान सोनाक्षी के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और माता पूनम सिन्हा भी मौजूद थे। वही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘अब आप एक,दो या तीन पेड़ को गोद ले सकते हैं।’
इसके साथ ही सोनाक्षी ने सभी लोगों से ये आग्रह किया वो भी इस अभियान का हिस्सा बनें और गिरे हुए एक पेड़ के गढ्ढे को अपनाएं और प्रकृति की रक्षा करें। सोनाक्षी के इस नेक काम के लिए फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे है।