Bollywood:महाशिवरात्रि पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग की पूजा,तस्वीरें साझा की
1 min read
NEWSTODAYJ_हैदराबाद : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल पर्सनैलिटी हैं. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग अमेरिका अपने ससुराल में रहती हैं, लेकिन प्रियंका अपने देश-विदेश के फैंस को नहीं भूलती हैं. प्रियंका ने विदेश में बैठ फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भगवान शिव के आगे बैठ पूजा करते दिखाई दे रहे हैं.
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा पिंक रंग की ड्रेस दुपट्टे संग पहनी हुई है. वहीं, निक जोनस सफेद कुर्ता पायजामा में भगवान शिव के आगे बैठे पूजा करते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़े…Bollywood : एक्ट्रेस कंगना ने कि गंगुबाई की तारीफ,जानें क्या कहा आलिया के बारे में
इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, हर-हर महादेव. बता दें, इस मौके पर निक-प्रियंका की बेटी नजर नहीं आ रही हैं.बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटी की नर्सरी से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साइंस-फिक्शन फिल्म The Matrix Resurrections में नजर आई थीं. वहीं, एक्ट्रेस सिटाडेल की शूटिंग खत्म की है.