Bokaro News : संविधान दिवस पर पेटरवार पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ…
1 min read
Bokaro News : संविधान दिवस पर पेटरवार पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ…
NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के पेटरवार थाना परिसर में संविधान दिवस पर गुरुवार को पुलिस केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी ने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर हमसभी को काम करना है। भारत का संविधान ही हमलोगों के लिए सर्वोपरि है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत , रुपये के लेनदेन में हाथापाई हुई थी…
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर एसआई राकेश कुमार, प्रसुन्न कुमार, जिदन गुड़िया, अशोक कुमार, कालीचरण सोंडी, व सहित पुलिश कर्मी मौजूद थे।