Big Breaking Dhanbad : दुमका जेल से वापस लाए जाएंगे पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद मंडलकारा , कोर्ट ने दिया आदेश…
1 min read
Big Breaking Dhanbad : दुमका जेल से वापस लाए जाएंगे पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद मंडलकारा , कोर्ट ने दिया आदेश…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया विधानसभा भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के मामले में झारखंड के जेल आइजी वीरेंद्र भूषण की भद पिट गई है।
भूषण के आदेश पर धनबाद जेल प्रशासन ने 21 फरवरी को आनन-फानन में दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया था। इसके विरोध में संजीव ने धनबाद कोर्ट की शरण ली थी। इस मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए संजीव को अविलंब दुमका से धनबाद लाने का आदेश दिया है।