Bhojpuri:पवन सिंह और मोनालिसा का नया गाना पाला सटाके मचा रहा धूम
1 min read
NEWSTODAYJ_BHOJPURI CINEMA और अपने फैंस के बीच अपने दिलकश अंदाज के लिए पसंद की जाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह के गाने यूट्यूब पर काफी धूम मचाते हैं। उनके तमाम गानों को बेहद पसंद किया जाता है। मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। साथ ही वह कई सुपरहिट एल्बम में भी अपना जलवा बिखेरती नजर आ चुकी हैं। इस बार भी उनका एक म्यूजिक वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है।
यह गाना फिल्म ‘सरकार राज’ (Sarkar Raj) का है, जिसका नाम है ‘पाला सटाके’। आपको बता दें कि पवन सिंह और मोनालिसा की फिल्म ‘सरकार राज’ का यह सुपरहिट गाना वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जो अभी तक वायरल हो रहा है, इस गाने को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुके है।
इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की कमाल की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की गजब केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिये हैं, वही गाने में मोनालिसा के साथ सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। यह गाना 2017 में रिलीज़ किया गया था। तब से यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है। इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, इसके अलावा गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। भोजपुरी गाना ‘पाला सटाके’ रिलीज़ होने के इतने दिनों के बाद भी फैन्स की जुबान पर है।
अगर मोनालिसा के करियर के बारे में बात करें तो, उनका करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में शुरूआत करने से पहले कई हिंदी गानों के म्यूजिक एल्बम में काम किया था। इसके अलावा वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं.