Beating : पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट , 9 लोग जख्मी , अंधुन चली लाठी-डंडा व गंडासा…
1 min read
Beating : पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट , 9 लोग जख्मी , अंधुन चली लाठी-डंडा व गंडासा…
NEWSTODAYJ : पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया में मंगलवार की सुबह पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष के 9 लोग जख्मी हो गए। अफरा-तफरी में घायलों को इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े…Riya arrest : रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बोले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे…
घायलों में सूर्यवंशी महतो, दीनानाथ महतो, रवि प्रकाश कुशवाहा, अरुण महतो, संजय महतो, नंदलाल महतो, बसंत महतो, बृजकेश्वर महतो व राघमनी देवी शामिल हैं।घायलों ने बताया कि सरैया स्थित उनके खेत में फसल लगा हुआ था।
दूसरे पक्ष के लोग उनके फसल में पशु चरा रहे थे। मना करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और व गंडासा लेकर हमला कर दिया। इससे 9 लोग जख्मी हो गए।
यह भी पढ़े…Jharkhand gangrape : घरेलू सहायिका को अगवा कर 4 लोगो जंगल मे किया गैंगरेफ़…
घायलों का इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही पुलिस तैनात है।