Accident News: 407 की चपेट में आने से महिला की घटना स्थल में मौत,दो घायल
1 min read
NEWSTODAYJ_सरायकेला जिले के चाण्डिल थाना अन्तर्गत बिरीगोड़ा के अशोक लोयलैंड कम्पनी के समीप एनएच 33 सड़क पर तेज एक रफ्तार गिट्टी लदा 407 वाहन ने वाईक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।407 के चपेट से रूदिया की रहने वाली पचपन वर्षीय महिला सिन्धु लायेक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं मोटर साईकिल पर सवार एक पुरूष व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े…Accident News:बाइक की चेन में फंसी ओढ़नी,गिरने से महिला की गयी जान
घायल युवक ने बताया की तीनों लोग वाईक में चांडिल से जमशेदपुर तिहाड़ी मजदूर करने जमशेदपुर जा रहा था इसी क्रम में बिरीगोड़ा के समीप गिट्टी लदा 407 ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
जिससे 55 वषीय महिला सिंधु लायेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 32 वर्षीय युवक देवेंद्र नाथ प्रमाणिक व 35वर्षीय महिला कदमकली लायेक दोनों के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी।
घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही चाण्डिल पुलिस घटना स्थल पहुँचे तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही कर रही है।जबकि 407 वाहन को जब्त कर लिया है।