Accident news :धनबाद के डॉक्टर दंपती की हादसे में दर्दनाक मौत,सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराने से हुआ हादसा
1 min read
NEWSTODAYJ_Gaya : डॉक्टर पति-पत्नी की गया के शेरघाटी में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मरने वाले दोनों लोगों की पहचान धनबाद के अशोकनगर में रहनेवाले डॉ शिवचरण ओझा और रेणुका देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पेशे से दोनों डॉक्टर थे। धनबाद से अशोक नगर से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। शेरघाटी के NH- 2 गोपालपुर के मालती धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार डॉ दंपती और ड्राइवर अंदर ही फंस गये। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर शेरघाटी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना धनबाद में रहने वाले मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।