
NEWSTODAYJ_बुंडू – रांची-टाटा राजमार्ग 33 पर दशम फॉल थाना क्षेत्र स्थित तैमारा घाटी में रविवार रात को मोरिस कंपनी की ब्रेड लदी कन्टेनर (नंबर -बी आर 0जी एच-3204) ने ब्रेजा कार एवं वहां पलटी धान गाड़ी के पास खड़े लोगो को धक्का मार दिया।कन्टेनर की धक्के से चार लोग घायल हो गए।घायलों में से कार पर सवार जमशेदपुर निवासी की अस्पताल में मौत हो जाने की सूचना है।लेकिन नाम पता नहीं चल पाया है.अन्य घायलों के नाम असरार कासी(जमशेदपुर),गोकुल महतो(सोनाहातू),दीपक सिंह (बुंडू ) निवासी बताया जाता है।सभी घायलों को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज के बाद गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया।जिसमें एक व्यक्ति की निधन की सूचना है।परंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि लगभग 12 बजे धान लदी ट्रक (जे एच 05सीए-6313) सड़क पर पलट गयी थी।
यह भी पढ़े…Jharkhand news:हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों के आरोपी व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाड़ी पलटने की सूचना पर धान का ब्यापारी जियाउल हक मैक्स पिकअप वैन लेकर आया था और धान को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से अपलोड करवा रहा था।इसी क्रम में रात लगभग 2 बजे रांची से टाटा की ओर ब्रेंजो कार (जेएच 05सी टी-3164) आ कर खड़ी हो गयी।इसके उपरांत मोरिस कंपनी की ब्रेड लदी कन्टेनर रांची से टाटा की ओर आ रही थी जो कार एवं वहां धान अपलोड कर रहे लोगों को अपने चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़े…Accident news:भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत कई अन्य घायल
जिसमें कार में सवार एक वहां कार्य कर रहे दो व्यक्ति एवं कंटेनर का चालक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के कारण रात में रांची टाटा मार्ग जाम रहा। वाहन उठाने वाला किरान मंगा कर सुबह को राष्ट्रीय राजमार्ग को क्लियर किया गया।