Polyticians News – मुनीडीह में BJP कार्यकर्ताओं व नेताओं ने BJP के 42 वाँ स्थापना दिवस मनाया ,निकाला प्रभात फेरी
1 min read
मुनीडीह में BJP कार्यकर्ताओं व नेताओं ने BJP के 42 वाँ स्थापना दिवस मनाया ,निकाला प्रभात फेरी
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मुनीडीह दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने BJP के 42 वाँ स्थापना दिवस मनाया साथ ही कार्यकर्ताओं ने BJP पार्टी का झंडा फहराया।उसके बाद मुनीडीह बाजार से प्रभात फेरी निकल कर भारत माता जय का नारेबाजी की वही वरिष्ठ नेता रवि सिन्हा ने बातया की आज BJP पार्टी का स्थापना दिवस है।
इसी उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकली गई।तथा BJP पार्टी का झंडा फहराया गया। सर्वप्रथम कर्यक्रम की सुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम गीत भी गई गई।