
Dhanbad news:दुमका से धनबाद जेल मे शिफ्ट हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह,सिंह मेंशन में खुशी का माहौल…
NEWSTODAYJ:धनबाद:दुमका जेल से धनबाद जेल आने की तैयारी कई दिनों से पूर्व विधायक संजीव को लेकर चल रहा था,आज शनिवार की शाम से ही सिंह मेंशन के समर्थकों में जश्न का माहौल बना था,बतादे दरअसल मेंशन के युवराज व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह आज शाम 7 बजे दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट कर दिए गए है। उन्हें दुमका केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल लाया गया।
झारखण्ड हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर जेल आईजी ने शुक्रवार को ही पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल शिफ्ट करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। जिसके बाद आज शाम करीब 4 बजे उन्हें दुमका से धनबाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया था।
ज्ञात हो संजीव सिंह अपने चचेरे भाई व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 11 अप्रैल 2017 से जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट ने 23 जुलाई को संजीव सिंह की याचिका की सुनवाई करते हुए 14 दिन के अंदर उन्हें वापस धनबाद जेल लाने का आदेश दिया था।