8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी पुलिस गिरफ्त में
1 min read
(धनबाद)
8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी पुलिस गिरफ्त में….!
धनबाद / बाघमारा के डुमरा में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं।पीड़िता का पड़ोसी ने ही सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का पाप किया हैं।वही आरोपी 30 वर्षीय गोवर्धन रजवार को बाघमारा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।वहीं पीड़िता के परिजन और गाँव वाले बाघमारा थाना पहुँचे और दुष्कर्मी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।परिजनों ने बताया कि आरोपी पर पहले भी ऐसी आरोप लग चुका है।पुलिस के समक्ष गोवर्धन अपने आप को बेकसूर बता रहा है।उसका कहना है कि संपति विवाद में उसे उसके बड़े भाई व भतीजे को फंसाया गया है।वही बच्ची ने पुलिस के समक्ष गोवर्धन की पहचान की है।गोवर्धन बच्ची के चाचा के साथ हरिणा स्थित सहारा इंडिया ऑफिस में काम करता है।वही घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।NEWSTODAYJHARKHAND.COM