DHANBAD NEWS:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पहुँचे दिवंगत पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के परिवार के सदस्यों से मिलने,भाजपा के लोगो ने किया फूल मालो से स्वगात…
1 min read
Dhanbad news:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पहुँचे दिवंगत पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के परिवार के सदस्यों से मिलने,भाजपा के लोगो ने किया फूल मालो से स्वगात…
NEWSTODAYJ:(धनबाद)पूर्व संसाद व विधायक दिवंगत राजकिशोर महतो के परिवार के सदस्यों से मिलने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद पहुंचे और दिवंगत के परिवार से मिलकर सन्तोवना दिया इस दौरान रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजकिशोर महतो के पिता विनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे और उनके पुत्र राजकिशोर महतो ने भी एक अच्छे छवि और विकास पुरुष थे।कहां की हम लोगों ने बिनोद बिहारी महतो को सम्मान देते हुए कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई साथ ही कहा कि हम लोग जितने भी झारखंड आंदोलनकारी हैं सभी को सम्मान दिया है एक सवाल के जवाब में कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों परिवार की पार्टी है एक सोनिया गांधी पार्टी और एक सोरेन पार्टी है।यह लोग सिर्फ अपना ही देखते हैं। वही जिले में पार्टी के पदाधिकारियों के चयन चल रहे बिवाद पर सवाल के जवाब में कहा कि अगर कोई गतिरोध है तो राज्य स्तर से इसकी जांच करवाई जाएगी। इस दौरान रघुवर दास का धनबाद पहुंचने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया