7 सितंबर को जदयू के प्रादेशिक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में रांची आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
1 min read
धनबाद।
7 सितंबर को जदयू के प्रादेशिक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में रांची आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
धनबाद। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और भाजपा को चार चार बार सरकार बनाने का मौका मिला लेकिन इन लोगों ने पांच कामों को नहीं किया! जो लोगों के लिए जरुरी हैं। जमीन दिलाने का काम, रोजगार दिलाने का काम, सर्व संस्कृति बनाने का काम, विस्थापन रोकने का काम और पंचायतो की देख रेख का काम किसी सरकारों ने नहीं किया। उक्त बातें आज धनबाद परिषदन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने मीडिया को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और भाजपा को जम कर लथाड़ते हुए कहा कि जनतादल यूथ की ओर से हमलोग इस बार विधान सभा जायेंगे क्योंकि यहाँ के लोगों को विकल्प की तलाश है और हमारे नेता नीतीश कुमार जो बिहार के मुख्यमंत्री हैं। जिनका मूल मंत्र है सुसाशन, महिला सशक्तिकरण, शराब बंदी और जन कल्याण जो लोगो की मूलभुत सुविधा है। उन्होंने कहा कि हमलोगों को विश्वास है कि इस बार जनता हमको मौका देगी। उन्होंने कहा कि बिहार में हमलोगों ने जो करके दिखाया है उसी मॉडल को हम झारखण्ड में उतारना चाहते हैं। इसी नारे के साथ हम लोगो के बीच जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 7 सितंबर को नीतीश कुमार प्रदेश कार्यकर्त्ता सम्मलेन में रांची आयेंगे और झारखंड की जनता के अधिकार की मांग करेंगे।