हाउसिंग कॉलोनी में एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद रांची देवघर जमशेदपुर गया पटना कोलकाता
……………………………………………………………..
जमशेदपुर।
न्यूज़ टुडे संवाददाता……….
बिरेन्द्र मंडल……. जमशेदपुर
जमशेदपुर । आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में उसके घर में मौत हो गई। मृतक का नाम गौतम घोष है।
शव उसके ही घर के पानी टंकी से सड़े गले अवस्था में बरामद किया गया है। मृतक रोड नंबर 18 के अपने घर में अकेला रहता था जबकि उसके परिवार में और कोई नहीं है।
वहीं पुलिस मौत के सभी बिन्दुओं की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक द्वारा एक साल पूर्व ही अपना घर कृष्णा प्रसाद नामक व्यक्ति को बेच दिया गया था।
फिलवक्त वह अपने मकाम में रह रहा था। इधर अधेड़ गौतम घोष की मौत की जानकारी मिलने से पड़ोस और आस-पास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे।
मृतक को 4 दिन पूर्व पड़ोसियों ने देखा था। जबकि विगत कुछ दिनों से उसका पता नहीं चल पा रहा था। वही बुधवार सुबह से ही पड़ोसियों को घर में सड़न की तेज दुर्गंध आ रही थी।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया। वहीं मौके पर आदित्यपुर थाना पुलिस पहुंची औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap938619205