DHANBAD NEWS परिवारिक कलह से परेशान महिला ने फांसी, लगा कर की आत्महत्या
1 min read
परिवारिक कलह से परेशान महिला ने फांसी, लगा कर की आत्महत्या…..
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के पाथरडीह कोल वाशरी कॉलोनी निवासी कोल कर्मी योगेश कुमार की पत्नी 34 वर्षीय सरिता देवी ने परिवारिक कलह के कारण मंगलवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में सरिता की बूढ़ी सास मंजू देवी व दो छोटे पुत्र उमंग व रमैया थे। बच्चे एक कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। सास आगे वाले कमरे में टीवी देख रही थी। इसी दौरान दूसरे कमरे में सरिता फंदे से झूल गई। घटना की खबर तब हुई जब योगेश घर पहुंचा। उसने आनन-फानन में पत्नी को फंदे से उतारकर चासनाला अस्पताल में भर्ती कराया। सरिता की गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने पीएमसीएच भेज दिया। इलाज के क्रम में सरिता ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना सरिता के मायके वालों को दे दी गई। परिजनों के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
यह भी पढ़े।
Crime Dhanbad : दिनदहाड़े अपराधियों ने BJP नेता को गोली मारकर हत्या कर फरार , CCTV में कैद वारदात…
Crime Dhanbad : दिनदहाड़े अपराधियों ने BJP नेता को गोली मारकर हत्या कर फरार , CCTV में कैद वारदात…
जानकारों के अनुसार पति-पत्नी में शुरू से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। योगेश पिता का इकलौता पुत्र था। पिता राम परीखन सिंह की मृत्यु के बाद बीसीसीएल के बरारी कोलियरी में योगेश को नियोजन मिला था। योगेश का पैतृक गांव बिहार के खगड़िया नयागांव में है। योगेश का विवाह खगड़िया के बिहपुर सोनवर्षा निवासी प्रभाकर चौधरी की पुत्री सरिता के साथ वर्ष 2008 में हुआ थी।