RETURN HOME : दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी…
1 min read
RETURN HOME : दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी…
- बोकारो, हजारीबाग व गिरीडीह जिले के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे।
- सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी।
NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के गोमिया। दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी बीती मध्य रात्रि हुई। दुबई के अबू धाबी में बोकारो, हजारीबाग व गिरीडीह जिले के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे। इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी। सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर में काम रहे थे.
यह भी पढ़े…BJP JHARKHAND : झारखंड भाजपा ने संगठन फिर से 6 जिलाध्यक्ष बनाए…
लेकिन पिछले चार महीने से इनको कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था।तनख्वाह मांगने पर तरह-तरह की यातनाएं व धमकियां दी जा रही थी। सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था और महज एक समय खाना दिया जा रहा था। पास में रुपये नहीं होने से खाने के लाले पड रहें थे। परेशान मजदूरों ने एक प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी और भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था।
यह भी पढ़े…CRIME : चोरी की घटना का खुलासा, बैटरी समेत मोटरसाइकिल बरामद, चार गिरफ्तार…
प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापसी कराने के लिए मिडिया के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी थी। दुबई के अबू धाबी से वतन वापसी करनेवाले मजदूर बोकारो जिले के चतरोचट्टी, गिरिडीह जिले के बगोदर, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़, टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इनमें बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास,मनोज रविदास,दुलारचंद महतो ,टुकामेन महतो, गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार,विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो,संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,
यह भी पढ़े…TRIBUTE : झारखंड CM ने शहीद सहायक अवर निरीक्षक को पुष्प अर्पित कर नमन किया…
पोचरी के महेश रविदास,संजय रविदास,सेवा रविदास,गंगा रविदास छत्रधारी रविदास,नंदकिशोर रविदास,अजय रविदास हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार,दशरथ महतो,सिरैय के बबलू रविदास,सारूकुदर के मुस्ताक अंसारी,टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो शामिल हैं। सभी मजदूरों ने वतन वापसी के लिए समाजसेवी सिकन्दर अली के साथ-साथ सभी मिडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया है।