
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
तेज आवाज के साथ घर मे हुआ गोफ,कई घरों में आई दरारें, लोगों में दहशत।
धनबाद।झरिया के चौथाई कुली इंदिरा नगर में देर रात घर के आंगन की जमीन तेज आवाज के साथ अचानक धंस गई।
आसपास के घरों में भी दरारें आई हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।यहां रहने वालेलोगों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन का अबतक घटना स्थल पर नही पहुँचने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए।अचानक धमाकेदार आवाज सुनाई देने पर घर के लोग उठ गए ।बाहर जाकर देखा तो आंगन की जमीन धंस चुकी है और गोफ से गैस का रिसाव हो रहा है।
गनीमत रही कि यह घटना दिन में नही हुई नही तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता था।
कई घरों में आई दरार।
घटना के बाद आसपास के कई घरों में दरारें पड़ गई है। लोगों में दहशत का माहौल है।लोगों को अपने जानमाल की सुरक्षा का भय सताने लगा है।
अधिकारी के नही पहुँचने से आक्रोश।
घटना के बाद न तो प्रशासन के कोई अधिकारी मौके पर पहुंचे है और न ही बीसीसीएल के अधिकारी।अधिकारियों के मौके पर नही पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पिता और पुत्र हुए थे जमींदोज।
इंदिरा चौक के समीप सिंदरी झरिया मुख्य सड़क मार्ग 24 मई 2017 को हुई भू धसान की घटना में पिता और पुत्र जमींदोज हो गए थे।ऑटो गैराज मिस्त्री बबलू खान व उसका 13 वर्षीय पुत्र रहीम इस भू धसान की घटना में जमीन में समा गए थे।इस घटना की यादें आज फिर यहां बसे लोगों के दिल दिमाग मे ताजा हो उठी है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे, newstodayjharkjand.com watsaap9386192053