
46 नए कोरोनावायरस मरीजों के मरीजों के साथ झारखण्ड में कुल मामला 827
NEWSTODAYJ – गुरुवार को झारखंड में कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 827 हो गई है। वहीँ अभी तक इस 390 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैंl फिलहाल राज्य में कोरोना के 431 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6 है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को मिले 46 नए मरीजों में सर्वाधिक कोडरमा में 13, गढ़वा में 10, सिमडेगा में 9, हजारीबाग में 4, गुमला और खूंटी में 3-3 जबकि रांची, पलामू, जमशेदपुर और लातेहार में 1-1 मरीज मिले हैं। गुरुवार को मिले मरीजों में लगभग सभी प्रवासी हैं।
जानिए राज्य में अभी तक मिले मरीजों की संख्या
- रांची 140
- बोकारो 24
- हजारीबाग 87
- धनबाद 70
- गिरिडीह 21
- सिमडेगा 33
- कोडरमा 59
- देवघर 05
- गढ़वा 72
- पलामू 26
- जामताड़ा 02
- गोड्डा 01
- दुमका 04
- पू.सिंहभूम 136
- लातेहार 14
- लोहरदगा 06
- रामगढ़ 49
- प. सिंहभूम 16
- गुमला 26
- सरायकेला 19
- चतरा 01
- पाकुड़ 05
- खूंटी – 05
- साहिबगंज -03
- कुल 827
ये भी पढ़े…
कोल इंडिया ने चिकित्सा सेवा और सुविधाओं के लिए पोर्टल किया लांच-फ़िलहाल इन कर्मचारीयों को मिलेगा लाभ