26/11 Mumbai Terrorist Attack : इजराइल में 26/11 हमले में मारे गए लोगों की याद में बनेगा स्मारक…
1 min read
26/11 Mumbai Terrorist Attack : इजराइल में 26/11 हमले में मारे गए लोगों की याद में बनेगा स्मारक…
NEWSTODAYJ मुंबई : इजरायल (Israel) के ऐलात शहर में मुंबई हमले की याद में एक स्मारक तैयार किया जा रहा है। मुंबई हमले में पाक आतंकियों ने यहूदियों के चाबाड हाउस को निशाना बनाया था। इसमें छह यहूदियों की मौत हुई थी। 26 नवंबर 2008 में मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ये स्मारक शहर का एक चौक हो सकता है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : ई-समाधान पोर्टल पर 23 शिकायतें हुई दर्ज…
गौरतलब है कि मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमले के दौरान यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस को भी निशाना बनाया गया था। पाक के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने चार दिनों तक मुंबई में भारी तबाही मचाई थी। चाबाड हाउस में छह यहूदियों सहित मुंबई में 166 लोग मारे गए थे। वहीं 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।मुंबई हमले से जुड़े स्मारक में उन छह यहूदियों के नाम पट्टिका पर लिखे जाएंगे हमले का शिकार हुए।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऑन-द-स्पॉट बनया मुनाका देवी का राशन कार्ड…
सितार आर्गनाइजेशन ने हाल ही में यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई थी। सितार आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने मेयर मीर इत्जाख हा लेवी से बात की है। मेयर का कहना है कि वह उस समिति में है जो चौक और चौराहे आदि की स्थापना, नामकरण के संबंध में फैसला करती है। उन्हें मदद कर काफी खुशी होगी।