क्लिक कर पढ़ें क्या कहता है आज आपका राशिफल।
1 min read
धनबाद।
क्लिक कर पढ़ें क्या कहता है आज आपका राशिफल।
धनबाद। शुभ संवत 2076, शाके 1941, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरू उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे, तिथि 30, शनिवासरे, अश्वनी नक्षत्रे, आयुष्य मान योगे, चतुश्च करणे, मेष की चन्द्रमा, स्नानदान अमावस्या मूल समाप्त दिन में 3/33 पूर्व यात्रा शुभ होगी।
कैसा होगा आज जन्म लिया बालक का फल।
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगीभोगी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, प्रकृति पथप्रदर्शक, जिद्दीहठी, कमीशन एजेन्ट, दलाल तथा किराना-कपड़ा व्यापारी होगा।
मेष राशि :- लेनदेन के मामले में हानि होगी, स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी रहेगी, ध्यान दें।
वृष राशि :- कुछ खिन्नता, नवीन योजना फलप्रद हो, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास अवश्य बने।
मिथुन राशि :- कार्यकुशलता से सुख, वृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे, इष्ट मित्र वर्ग से सुख।
कर्क राशि :- सोचे हुए कार्य बनेंगे, योजनाएँ फलीभूत होंगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे।
सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता के साधन प्राप्त होंगे, कुछ चिन्ताएं कम होंगी, अर्थ-व्यवस्था अनुकूल होगी।
कन्या राशि :- व्यवसाय कुशलता से संतोष हो, अर्थ-व्यवस्था अनुकूल हो तथा कुटुम्ब में शांति बनेगी।
तुला राशि :- अन्यास दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से हानि, समय विशेष का ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :- प्रभुत्व वृद्धि, कार्य कुशलता से संतोष हागा, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
धनु राशि :- सोचे हुए कार्य होंगे, योजनाएं फलीभूत होंगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, नवीन कार्य होंगे।
मकर राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे, कार्य में ध्यान दें।
कुंभ राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार तथा अधिकारी वर्ग समर्थन करें, इष्ट मित्र सहयोग करेंगे।
मीन राशि :- किसी पर विश्वास करने से धोखा, चिन्ता, व्यग्रता, धन का लाभ व व्यय होगा।