2 मासूम बेटे को बाप ने जलाया जिंदा, एक की मौत दूसरे की स्थिति गंभीर। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
हज़ारीबाग़।
2 मासूम बेटे को बाप ने जलाया जिंदा, एक की मौत दूसरे की स्थिति गंभीर। पढ़ें पूरी खबर…..
हज़ारीबाग़। हजारीबाग के इचाक प्रखंड के पुनाय बसरिया गाँव में एक पिता ने अपने 2 छोटे बच्चों के ऊपर किरासन तेल डाल कर आग लगा दी। बताते चलें कि घटना स्थल से माँ ने दोनों बच्चो को उठा कर हज़ारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना में काफी जल जाने के कारण इलाज के दौरान अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कैलाश अग्रवाल ने अपने दो पुत्र प्रियांशु (3 वर्ष) और राजा (2 वर्ष) को कमरे में बंद कर किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया। वहीं बच्चों को बचाने गई मां सुनिता का भी बच्चों को बचाने के दौरान हाथ जल गया।
बताते चलें कि सुनिता ने जैसे-तैसे गंभीर रूप से जले दोनों बेटों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां बड़े बेटे की मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।