Jharkhand News : झारखंड के दिव्यांग सीपी बच्चे ने नेशनल गेम्स दिल्ली में झारखंड के लिए जीता पद
1 min read
Views : 4324
NEWSTODAYJ : सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल गेम्स में झारखंड की ओर से कोच राजकुमार सर तथा अनवारुल-हक़ के मार्गदर्शन में cpsfi चैप्टर झारखंड दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट जमशेदपुर एवं पहला कदम स्कूल धनबाद के बच्चों ने 4 मई से 7 मई तक मीटर दौड़, शार्ट पुट आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।यह समूचे झारखंड वासियों के लिए हर्ष उल्लास का विषय है, राजीव कुमार ने शार्ट पुट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीता है।
साथ ही साथ सूरज कुमार 100 मीटर दौड़ में सेमी फाइनल तक पहुंचे। झारखंड में पहली बार सीपी फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल में पार्टिसिपेट करने झारखंड से सीपी बच्चे गए थे झारखंड के कोच राजकुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही कम समय में हमारे बच्चों को जो ट्रेनिंग मिली थी ,इसके बावजूद हमारे बच्चों ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस दिया पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि इन बच्चो ने आज पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है।इनकी इस सफलता पर उनके अभिभावक फुले नहीं समा रहे उनका कहना है कि जो बच्चे कल तक समाज की मुख्य धारा में उपेक्षित थे आज वो अथक मेहनत के कारण झारखंड के लिए मेडल ला रहे हैं। झारखंड दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के डायरेक्टर जगन्नाथ बहरा ने भी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी