
10-12 जून तक धनबाद समेत आसपास के जिलों में होगी बारिश-मानसून 15 से
NEWSTODAYJ – झारखंड में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। लेकिन इस मानसून से पहले धनबाद में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग कि माने तो 10-12 जून तक धनबाद समेत आसपास के जिलों में बारिश होगी। रविवार को दोपहर आधा घंटे की बारिश से राहत मिली।
धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। सुबह की शुरुआत धूप के साथ होने पर लोग दिनभर गर्मी झेलते रहे। तीन दिन तक पूरे झारखंड में होगी बारिश होने की संभावना हैl झारखंड में 10-12 जून तक सभी जिलों में बारिश होगी। इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी। फिर 15 जून के बाद मानसून के आने से मूसलाधार बारिश होगी। लंबे समय के बाद झारखंड में इस बार समय से मानसून के आने की संभावना है।
ये भी पढ़े…