होली मिलन समारोह का आयोजन !
1 min read
रांची।
होली मिलन समारोह का आयोजन !
रांची। कायस्थ चेतना संघ, किशोरगंज रोड न॰ 1 के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हरमू रोड़ स्थित दिगम्बर जैन भवन में धूमधाम से संम्पन्न हुआ।
इस महोत्सव में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सी॰ पी॰ सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा डा॰ महुआ मांझी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद, सुनील सहाय, छात्र क्लब के संस्थापक शिवकिशोर शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप सिन्हा, सत्यासुधा मिश्र, डा॰ ए॰के॰ लाल सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उक्त महोत्सव में शामिल हो कर आनन्द लिये।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने की।
इस महोत्सव को सफल बनाने में संघ के सर्वश्री आलोक वर्मा, रतन वर्मा, पंकज सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, भानूजी वर्मा आदि गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।