होली पर खूब उड़े अबीर-गुलाल ढोल-मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को दी होली की शुभाकामनाएं
1 min read
होली पर खूब उड़े अबीर-गुलाल ढोल-मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को दी होली की शुभाकामनाएं…
NEWSTODAY(ब्यूरो चीफ-बबलु कुमार)बोकारो:- मंगलवार को बोकारो जिले में होली पर अबीर और गुलाल खूब उड़े। लोग ढोल और मजीरे के धुन पर जमकर झूमे। रंग-बिरंगे गुलाल गलियों और मोहल्ले में झूमकर उड़ाए गए। बच्चे पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को होली कीशुभाकामनाएं दी। उन्होंने लिखा “सभी देश एवं झारखण्डवासियों को रंगों के पर्व होली और प्रकृति पर्व बाहा पोरोब की अनेक-अनेक शुभकामनाएं” वही बोकारो पुलिस भी होली पर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बोकारो शहर में होली शांति के साथ खेली गई।