होली को लेकर कोयलांचल में उत्साह का माहौल
1 min read
धनबाद।
होली को लेकर कोयलांचल में उत्साह का माहौल
रांची। कोयलांचल के लोगों में होली का उत्साह चरम पर है। लोग इस त्योहार की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं। आज शाम को पारंपरिक तरीके से होलिका दहन की जायेगी और कल होली का त्योहार मनाया जायेगा।
लोग अभी से ही जगह- जगह पर होली मिलन सामारोह आयोजित कर रहे हैं। होली और चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर इक्कतीस मई तक रोक लगा दी गई हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डी0 के0 पाण्डे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
उनके आदेश के मुताबिक आपात परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जायेगी। रंगों का त्योहार होली को लेकर राज्यभर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस बीच होली को लेकर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। बड़ी संख्या में जवानों को विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारियों के नेतृत्व मेंपुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इस दौरान नशा कर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।