होली की मस्ती का रंग खूब चढ़ कर बोला SSLNT की छात्राओ का
1 min read
(धनबाद)
होली की मस्ती का रंग खूब चढ़ कर बोला SSLNT की छात्राओ का….!
धनबाद: जैसे-जैसे होली करीब आती जा रही है होली मिलन समारोह जगह जगह पर आयोजित किए जा रहे हैंऔर होली की मस्ती का खुमार युवाओं पर छाने लगा है।इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद के SSLNT महिला कालेज में छात्राओं ने जम कर होली की मस्ती की होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं शोले फ़िल्म की सुपरहिट गाने पर छात्राओं ने जमकर डांस किया इसके अलावे गोरी तोहार चुनरी बा लाल लाल हो ,रोड पर चले लू कमाल चाल हो जैसे गानों पर भी जमकर ठुमके लगाए। होली की छुट्टी से पूर्व छात्राओं ने होली की मस्ती से खुद को सराबोर कर लिया।
छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का आखिरी दिन था इसके बाद होली की छुट्टी हो रही है इसीलिए सभी जूनियर और सीनियर छात्राओं ने मिलकर होली की मस्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि इस साल की होली यादगार होली बन जाए।NEWSTODAYJHARKHAND.COM