हैप्पी बर्थडे धोनी! 39 वां जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धोनी को दी बधाई
1 min read
हैप्पी बर्थडे धोनी! 39 वां जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धोनी को दी बधाई
NEWSTODAYJ – हैप्पी बर्थडे धोनी! धोनी 39 साल के हो गए हैंl मंगलवार 7 जुलाई को वो अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैंl धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था. क्रिकेट में आने से पहले धोनी जिला और क्लब स्तर पर बैडमिंटन और फुटबॉल खेला करते थेl धोनी स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थेl धोनी को पहली बार उनके फुटबॉल कोच ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा और माही बेहतरीन प्रदर्शन कर उस क्लब के विकेटकीपर बन गएl
भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले जाने वाले झारखण्ड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/VPwJTSbEeZ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 7, 2020
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए। ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया में लिखा भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले जाने वाले झारखण्ड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ये भी पढ़े…
अमेरिका ने किया ऐलान- चीन का भारत के साथ अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका भारत का साथ देगी
आपको बतादें कि साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले धोनी जल्द विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में शुमार हो गए. उनका हेलीकॉप्टर शॉट वर्ल्ड क्रिकेट में बेहद फेमस हैl