
रांची।
हाजत में बंद अभियुक्त ने कंबल फाड़कर रस्सी बनाई और लगा ली फांसी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
रांची। राज्य में फिर एक व्यक्ति ने थाना में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। घटना रांची के रातू थाना की है जहां हाजत में बंद अभियुक्त 23 वर्षीय नेसार अंसारी ने कंबल को फाड़कर हाजत में ही फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। खबर के अनुसार पुलिस ने मृतक नेसार अंसारी को पिछले दिनों रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली स्थित अलकमर कॉलोनी में एक घर में चोरी के केस में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया था। इस मामले को लेकर बुधवार को ही अभियुक्त को रातू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछ-ताछ किया जा रहा था। वहीं गुरुवार की रात उसने सोने वाले बिछावन (कंबल) को फाड़कर आत्म हत्या कर ली। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि घटना देर रात की है। मृतक नेसार को पुरुष हाजत में बंद किया गया था। वहीं शुक्रवार सुबह पुलिस ने देखा कि नेसार कंबल को फाड़ कर उसकी रस्सी बना कर फांसी लगाए हुए है। घटना के बाद रांची के सीनियर एसपी, ग्रामीण एसपी और डीएसपी मामले की जांच के लिए रातू थाना पहुंचे हुए हैं और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।