हाई कोर्ट ने मांगा हर्ष सिंह का आपराधिक रिकार्ड। पढ़ें पूरा मामला……
1 min read
धनबाद।
हाई कोर्ट ने मांगा हर्ष सिंह का आपराधिक रिकार्ड। पढ़ें पूरा मामला……
धनबाद। बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के अभियुक्त हर्ष सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव ने फिलहाल हर्ष सिंह को जमानत देने से इंकार कर दिया।
उन्होंने धनबाद पुलिस से हर्ष सिंह का आपराधिक रिकार्ड मांगी है। आपराधिक रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद न्यायालय जमानत पर निर्णय लेगा।
ज्ञात रहे कि 29 जनवरी 17 को झरिया के विधायक संजीव सिंह के खासम-खास रंजय सिंह की सरायढेला में बिग बाजार के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हर्ष सिंह ने 30 नवंबर 18 को आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं।
रंजय सिंह हत्याकांड मामले में आरोपित की जमानत पर सुनवाई करते हुए रांची हाई कोर्ट ने झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के डीजीपी से हर्ष सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है।
न्यायाधीश ने धनबाद के डीएसपी को आदेश दिया गया है कि वे खुद रिपोर्ट लेकर कोर्ट को समर्पित करें। इसके बाद ही हर्ष सिंह की जमानत पर निर्णय लिया जायेगा।