हर कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता बनें : सुदेश महतो
1 min read
रांची।
हर कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता बनें : सुदेश महतो
रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति में भागीदारी भर से लकीर नहीं खींची जा सकती. आपस में समन्वय बनाकर जूझना पड़ेगा. जनता के दिलों में उतरना होगा. दिन रात का फर्क खत्म करना होगा। कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई की तैयारी करें। वे ओरमांझी के अंचल मैदान में आजसू के मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के बैनर तले हमसे संवाद के लिए कार्यकर्ता निकले हैं, तो बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं. हमारा और पार्टी का एक ही उसूल है डिगना नहीं। कभी थकना नहीं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इससे अभियान और इरादे नहीं ठहरते।
उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बूथ स्तर के कार्यकताओं का होता है। देश के सैनिकों को ताकत भारत के आवाम देती है। जिस तरह से आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे सैनिक सरहद में आपनी भूमिका निभाते हैं वैसे ही राजनीति में सभी कार्यकर्ताओं को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अंसारी, जगदीश महतो, जयवीर बेदिया, श्रीवण सिंह, सुबेश नायक, संतोष नायक, करण सिंह, बमबम करमाली, प्रकाश सिंह, पकलू कुमार, श्याम कुमार, राहूल कुमार, सूरज महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की जरूरत है. वे चाहते हैं कि आजसू पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्व करे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिस मोड़ पर जरूरत होगी, वे खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा है कि राजनीति में सब्र का इम्तिहान होता है। इस इम्तिहान के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। दरअसल टकराव भी होगा। और कार्यकर्ताओं ने कई मौके पर विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM