हर्ष के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में हुई सुनवाई-फेसबुक पर संजीव सिंह के बारे में की थी आपत्तिजनक टिपण्णी
1 min read
हर्ष के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में हुई सुनवाई-फेसबुक पर संजीव सिंह के बारे में की थी आपत्तिजनक टिपण्णी
NEWS TODAY धनबाद :: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने को लेकर आज कोर्ट में हर्ष सिंह के खिलाफ सुनवाई हुईl प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू त्यागी की अदालत में संज्ञान के बिंदू पर अधिवक्ता मो. जावेद ने बहस की। बहस होने के बाद अदालत ने आदेश के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी है।
बता दें कि, तीन सितंबर को जनता मजदूर संघ एरिया छह कुसुंडा के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया था कि 25 अगस्त 2019 को आरोपित हर्ष सिंह के फेसबुक अकाउंट पर झरिया के तत्कालिक विधायक एवं जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
वहीं नीरज हत्याकांड में बीते डेढ़ वषों से धनबाद जेल में बंद सागर सिंह उर्फ शिबू को सुल्तानपुर यूपी भेजने की अनुमति गुरुवार को जेल प्रशासन ने अदालत से मांगी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने जेल अधीक्षक के आवेदन पर सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की है।