हथियारों की खरीद-बिक्री करते रंगे हाथो तसकरो को किया गया गिरफ्तार!
1 min read
न्यूज टुडे
मुंगेर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता जमालपुर में हथियारों की खरीद-बिक्री करते रंगे हाथो तसकरो को किया गिरफ्तार!
मुंगेर STF व जिला पुलिस संयुक्त छापेमारी कर दो अन्तर जिला हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल तीन जिन्दा कारतूस दो मोबाईल दो मोटरसाईकिल और 23सौ रूपए नगद बरामद किए है।
पुलिस को सुचना मिली थी की कुछ लोग जमालपुर पेट्रोल पम्प के पास हथियारों की खरीद बिक्री कर रहे है। इस सुचना पर पुलिस ने छापेमारी कर गोपाल प्रसाद ग्राम मकससपुर थाना कासिम बाजार जिला मुंगेर और ललित शर्मा लहरियासहराय जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया है ये दोनों तस्कर पूर्व में भी जेल का हवा खा चुके है।