हत्या के 4 साल बाद भी नही सुलझी दीपा हत्याकांड की गुत्थी पिता ने लगाई सीबीआई जांच की गुहार
1 min read
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे……9386192053……..
गिरीडीह।
हत्या के 4 साल बाद भी नही सुलझी दीपा हत्याकांड की गुत्थी पिता ने लगाई सीबीआई जांच की गुहार…….
न्याय के लिये दर दर भटक रहे मृतका के परिजन किया सीआईडी अथवा सीबीआई से जांच की मांगप्रेसवार्ता कर दिया नामजद अभियुक्तों द्वारा धमकी दिए जाने की जानकारी
राजेश कुमार!
गिरिडीह : दीपा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा पाने में गिरिडीह पुलिस नाकामयाब रही है। जबकि घटना के चार वर्ष बीत चुके है। लेकिन इन चार वर्षों के दौरान गिरिडीह पुलिस ना तो 19 वर्षीया युवती दीपा के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले के वाजिब गुनाहगारों के बारे में कुछ पता कर पाई है और ना ही अब तक पीड़ित परिवार द्वारा घटना के बाद दर्ज़ प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
इस बीच मृतका के पिता हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक न्याय की गुहार लगा चुके है। अपनी मृत बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे है। लेकिन पिछले चार सालों से उनकी गुहार कोई नहीं सुन रहा है। उनकी गुहार नक्कारखाने की तूती बन गयी है।
क्या है पूरा मामला……..
जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजेन्द्र राम की 19 वर्षीया पुत्री दीपा कुमारी 5 नवंबर 2014 को शौच के लिए पोखर गयी थी। इसी दौरान अहरी पोखर के पास दीपा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई। दुष्कर्म पश्चात दुष्कर्मियों ने उसकी हत्या कर उसकी लाश को अहरी पोखर में फैंक दिया था। जंहा से लाश बरामद हुई थी।
इस बावत मृतका के पिता राजेन्द्र राम ने थाने में एक मामला दर्ज़ कराया था। जिसमे उन्होंने गांव के ही विष्णुकांत पांडेय, विकास राय, मंटु कुमार वर्मा, शांतनु कुमार सिंह पर अपनी पुत्री दीपा कुमारी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने व साक्ष्य को छिपाने की नियत से लाश को तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया था।
पिता ने लगाई प्रेसवार्ता कर सीबीआई जांच की गुहार……..
गिरीडीह के माहुरी छात्रावास में इस बावत एक प्रेस वार्ता कर मृतका के पिता राजेन्द्र राम ने कहा कि इस कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा जो जानकारी दी गयी है,वह गलत है। बताया कि पुलिस द्वारा मामले की लीपापोती की जा रही है। जिसके कारण नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि अभियुक्तों द्वारा केस उठाने को लेकर उन्हें तथा उनके परिवारजनों को धमकियां देकर प्रताड़ित की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीआईडी व सीबीआई से कराने की गुहार लगायी है।
प्रेस वार्ता में मौजूद माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध प्रकाश ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि माहुरी वैश्य महामंडल सभी नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से करता है।
मौके पर उन्होंने बताया कि माहुरी वैश्य महामंडल का एक शिष्टमंडल इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलेगा और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करेगा।
प्रेसवार्ता में राजेन्द्र तर्वे, अनिल गुप्ता, उमाशंकर चरण पहाड़ी, पुनम गुप्ता, प्रदीप कुमार राम, मनोहर कुमार आदि मौजूद थे।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap.9386192053