
धनबाद।
हत्या के इरादे से रखे देशी कट्टा व गोली के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। केंदुआडीह पुलिस छोटू नामक एक युवक को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से एक जिन्दा गोली भी बरामद की है। छोटू नामक इस आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि हत्या करने के इरादे से ही उसने अपने घर में पिस्टल और गोली छिपाकर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को उसके इस इरादे की भनक लगने के बाद रविवार को उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर बताया कि विगत दिनों पूर्व केंदुआडीह थाने में पोक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग के साथ छेड़खानी और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायत के आलोक में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इधर आर्म्स के साथ गिरफ्तार हुआ छोटू नामक व्यक्ति रिश्ते में पीड़िता का मामा है। दुष्कर्म के विरुद्ध बदले की भावना से वह दुष्कर्मी की हत्या करने की फिराक में था। इसके लिए उसने पिस्टल और गोली का इंतेजाम कर रखा था। दुष्कर्मी के जेल से छूटते ही उसकी हत्या करने की योजना बना रखी थी।
छोटू अपनी योजना में सफल होता इससे पूर्व ही पुलिस को उसके इरादे की भनक लग गई। छोटू की गिरफ्तारी से एक सोची समझी हत्या की योजना को टालने में पुलिस कामयाब हुई। फिलवक्त पुलिस आरोपी छोटू नामक युवक को जेल भेज रही है।