सड़क हादसा में महिला हुई घायल, रेफर सदर अस्पताल
1 min read
सड़क हादसा में महिला हुई घायल, रेफर सदर अस्पताल….
NEWSTODAYJ:पेटरवार -बोकारो राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर पेटरवार तेनुचोक के समीप एक सड़क दुर्घटना में पति – पत्नी घायल हो गए। जबकि दुर्घटना में 6 माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आया।बताया जा रहा है कि सिकीदिरी थाना के सेहदा गांव निवासी जेठू भोक्ता(36वर्ष) अपनी पत्नी रूपा देवी (28) एवं छह माह की बच्ची के साथ अपने ससुराल पेटरवार के चोटगढ़ा गांव जा रहे थे कि पेटरवार तेनुचोक के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से हल्की सट जाने से अनियंत्रित होकर जेठू भोक्ता गिर गए।
यह भी पढ़े।
जिससे पति – पत्नी घायल हो गए। दोनो को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ विष्णु प्रकाश ने प्रथमिकउपचारोआंत रूपा देवी को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। रूपा को सर पर अंदरूनी चोंटे आई है।रूपा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।