स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को दिया गया मशरूम का प्रशिक्षण
1 min read
स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को दिया गया मशरूम का प्रशिक्षण
NEWS TODAY -बेरमो:- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खुटरी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती के बारे में सृष्टि प्रशिक्षण दिया गया।
ये भी पढ़े-बोकारो थर्मल थाना में होली को ले शांति समिति का बैठक, असमाजिक तत्वो पर विशेष नजर- उमेश
यहां सृष्टि वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विजय कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष दशरथ प्रसाद साव एवं प्रशिक्षक सिद्धेश्वर मिश्रा के द्वारा सभी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मशरूम की खेती के लिए आत्म निर्भर बनाया गया । मौके पर सुनीता देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, चंचला देवी , गुड़िया देवी ,अनीता देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी,चंपा देवी छाया देवी, बाला देवी, बुधनी देवी आदि मौजूद थी।