स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशन से हटाए जाएंगे भिखारी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशन से हटाए जाएंगे भिखारी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों को भिखारी मुक्त करने की योजना पर काम कर रहा है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। उत्तर रेलवे की योजना है कि 15 अगस्त से पहले दिल्ली-एनसीआर के सभी 180 स्टेशनों को भिखारी मुक्त कर दिया जाए। स्टेशन से हटाने के साथ ही एक एनजीओ की मदद से इन भिखारियों का पुनर्वास भी कराया जा रहा है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छोटे-मोटे काम भी सिखाए जा रहे हैं। आरपीएफ दिल्ली मंडल ने 1 से 28 जुलाई के बीच करीब 60 भिखारियों को स्टेशनों से हटाया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, स्टेशनों पर भिखारियों की समस्या दूर करने के लिए एक सर्वे किया गया था। इसमें पता चला कि यहां करीब 500 से ज्यादा भिखारी हैं। वे स्टेशन पर ही रहते हैं। अधिकारियों के अनुसार इनसे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में दिक्क्त होती है। ये स्टेशन के आसपास नशा करते हैं। कई बार इनके लड़ने और चाकूबाजी की घटनाएं भी सामने आई हैं।
आनंद विहार, शाहदरा, सब्जी मंडी, दिल्ली कैंट, आदर्श नगर, सराय रोहिल्ला प्रमुख स्टेशनो पर विशेष कार्रवाई हो रही है। सीसीटीवी से नजर आरपीएफ अफसरों के मुताबिक, स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी से इन भिखारियों पर नजर रखी जाती है।