स्पेन के टेनिस स्टार नडाल ने 12 वीं बार जीता फ्रेंच ओपन खिताब। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
पेरिस।
स्पेन के टेनिस स्टार नडाल ने 12 वीं बार जीता फ्रेंच ओपन खिताब। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
पेरिस। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रिकार्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही नडाल टेनिस इतिहास में किसी खिताब को 12 बार जीतने वाले पहले खि़लाड़ी बन गए हैं।
नडाल ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को चार सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया। नडाल और थिएम के बीच यह मुकाबला तीन घंटे तक चला। थिएम ने सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पांच सेटों में हराया था पर नडाल के खिलाफ वह नहीं टिक पाये।
नडाल का यह 18वां ग्रैंड स्लेम खिताब है। नडाल ने 12 फ्रेंच ओपन के अलावा तीन अमेरिकी ओपन, दो विम्बलडन और एक ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। नडाल अब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विश्व रिकॉडर् से केवल दो कदम दूर हैं। नडाल ने पहले सेट की शुरुआत में अपनी सर्विस खो दी पर फिर वापसी करते हुए अगले चार गेम जीतकर सेट पर नियंत्रण बना लिया। नडाल ने मैच में 38 विनर्स लगाए और सात बार थिएम की सर्विस तोड़ी। थिएम ने 31 विनर्स लगाए और दो बार नडाल की सर्विस तोड़ी। नडाल ने 116 और थिएम ने 82 अंक जीते।